Amazing farming: अजब गजब की खेती अब होगी 1 बीघा से 55 लाख रुपए तक की कमाई, सिर्फ और सिर्फ इस खास फसल की खेती से

Amazing farming, now you will earn from 1 bigha to Rs 55 lakh, only through the cultivation of this special crop.
Amazing farming, now you will earn from 1 bigha to Rs 55 lakh, only through the cultivation of this special crop.
Amazing farming, now you will earn from 1 bigha to Rs 55 lakh, only through the cultivation of this special crop.

अजब गजब की खेती अब होगी 1 बीघा से 55 लाख रुपए तक की कमाई, सिर्फ और सिर्फ इस खास फसल की खेती से(Amazing farming) : किसान भाइयों क्या आप एक सही फसल उगाने का जादू देखने के लिए तैयार ही एक बहुत ही बड़ा आश्चर्यजनक खेती देखने के लिए खुद को जरूर तैयार रखें आप सिर्फ एक बीघा जमीन से सिर्फ एक बीघा जमीन से आप पूरे के पूरे 55 लाख रुपए तक का मुनाफा आराम से कर सकते हो किसान भाइयों यह पहली बार में एक अविश्वसनीय लग सकता है लेकिन इस लेखक को आप पूरा जरूर पड़े और आप पूरे लेखक को समझ जाएंगे हम जो आपको बात बताना चाहते हैं वह आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद ही अच्छी तरह से समझ पाओगे तो किसान भाइयों बिना किसी देरी की आई है इस फसल के रहस्यों को उजागर करें जो एक बीघा से लगभग 55 लाख का वादा करती है |

यह भी जरूर पड़े – किसान ने भारतीय जमीन पर शुरू की इस विदेशी फल की खेती, और सिर्फ एक पौधे से की 30 किलो की पैदावार

किसान भाइयों अब आप यह जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर कौन सी फसल है जो इतनी महंगाई के रूप में हमें बहुत ही ज्यादा मुनाफा देने को तैयार है तो किसान भाइयों में आपको बता देता हूं कि सिर्फ आप एक किलो बेचकर भी ₹1000 कमा सकते हो तो किसान भाइयों आखिर वह फसल कौन सी है क्या नाम है आखिर उसे पेड़ का आखिर कौन सी फसल है तो चलिए किसान भाइयों जानते हैं ज्यादा कुछ देरी करते हुए लेकिन उससे पहले आप सभी का हमारी वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन करते हैं उम्मीद करते हैं यह आप सभी अपने घर पर स्वस्थ और बढ़िया होंगे अगर आप इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ोगे तो आपको बहुत ही जानकारी प्रदान होगी

आईए जानते हैं फसल के बारे में

किसान भाइयों दरअसल हम महोगनी पेड़ की खेती के बारे में बात कर रहे हैं महोगनी पेड़ की खेती से एक ऐसे छोटे एवं सीमांत किसान जिनके पास आधा एकड़ से 5 एकड़ तक की जमीन है वह अब करोड़पति बन सकते हैं | आज हम एक पेड़ की खेती की जानकारी लेकर आए हैं, जिससे आप मात्र कुछ ही सालों एक एकड़ जमीन से करोड़ों की आमदनी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आज हम जिस पेड़ की खेती के बारे में बता रहे हैं वह महोगनी का पेड़ है। यदि किसान महोगनी पेड़ की खेती व्यापारिक उद्देश्य से करता है, तो वह महोगनी के पूर्ण विकसित पेड़ से अच्छी कमाई कर सकता है। महोगनी का पेड़ बहुत ही कीमती पेड़ है।

यह से अभी भरे अपना फॉर्म

इसके पेड़ का सभी भागों को बाजार में अच्छी कीमतों पर बेचा जा सकता है, क्योंकि इस पेड़ के सभी भाग उपयोगी होते हैं। महोगनी पेड़ की लकड़ी से लेकर खाल, बीज और पत्तियां तक बाजार में अच्छे भाव पर बिकते हैं। इसके बीज बाजार में एक हजार रुपए किलो तक बिकते हैं और इसके पेड़ को जल से भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। कम खेती वाले किसान अगर इस अधिक उपयोगी पेड़ की खेती करें तो वह भी आसानी से बढि़या मुनाफा कमा कर अमीर बन सकते हैं। इस पोस्ट में आपको महोगनी पेड़ की खेती की पूरी जानकारी दी जा रही है।

महोगनी वृक्ष के सभी भाग बहुत उपयोगी

भूरे रंग की लकड़ी वाले महोगनी वृक्ष को पानी से नुकसान नहीं पहुंचता है। इसके  वृक्ष को बहुत ही कीमती वृक्ष माना जाता है, इसके वृक्ष के सभी भागों को उपयोग में लाया जाता है। इसके वृक्ष की खाल, लकड़ी और पत्तियां तक बाजार में बिकती हैं। महोगनी वृक्ष की लकड़ी का उपयोग जहाज, कीमती गहने, फर्नीचर, प्लाईवुड, सजावट की वस्तुएं एवं मूर्तियों को बनाने में किया जाता है। क्योंकि इसकी लकडि़यां मजबूत होती है और यह सालों-साल तक खराब भी नहीं होती है। इसके पेड़ में औषधीय गुण भी होते हैं, जिसकी वजह से इसके छाल, फूल एवं बीजों का उपयोग शक्तिवर्धक दवा बनाने में होता है। इसकी पत्तियों और बीजों के तेल का उपयोग मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट्स एवं कीटनाशक बनाने में किया जाता है, क्योंकि इसके पेड़ों पर मच्छर और कीट नहीं लगते हैं। इसके अलावा, महोगनी वृक्ष के तेल का इस्तेमाल साबुन, पेंट एवं कई तरह की दवाइयां बनाने में भी होता है। इसके छाल और पत्तियों का इस्तेमाल कई तरह के रोगों से बचाव के लिए भी होता है। महोगनी पेड़ खासकर व्यापारिक उद्देश्य के लिए होता है, क्योंकि यह अत्यधिक मजबूत और टिकाऊ पेड़ होता है। यदि किसान भाई व्यापारिक उद्देश्य से किसी पेड़ की खेती करना चाहते हैं, तो महोगनी पेड़ की खेती कर सकते हैं।   

महज 12 साल में किसान बन सकते हैं करोड़पति

कम लागत और बंपर मुनाफे के लिए किसान महोगनी पेड़ों की खेती कर सकते हैं। महोगनी एक ऐसा पेड़ है, जिसकी खेती किसानों को कम लागत में करोड़ों रुपए का मुनाफा दे सकती है। इसकी लकड़ी, बीज, छाल, पत्तियाें को बाजार में अच्छी कीमतों पर बेचकर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। हालांकि, इसकी खेती करने वाले किसानों को धैर्य की जरूरत है। क्योंकि इसका पेड़ पूर्ण रूप से उत्पादन देने के लिए 12 साल तक का समय लेता है। एक एकड़ जमीन में महोगनी के लगभग 100 पेड़ लगाए जाएं तो मात्र 12 साल बाद किसान करोड़पति बन सकता है। महोगनी के पेड़ 12 साल में पूर्ण रूप से परिपक्व हो जाते हैं। इसके बीज बाजार में करीब 1 हजार रुपये प्रति किलो के भाव से बिकते हैं। इसके अलावा, इसकी लकड़ी की थोक कीमत बाजार में 2000 से 2300 रुपए प्रति घनफीट है। यह एक औषधीय पौधा भी है। इसकी पत्तियों और छाल में औषधीय गुण होते है। इसके बीजों और फूलों का उपयोग कई तरह के बीमारियों में औषधि बनाने के लिए किया जाता है। इस तरह एक एकड़ में महोगनी की खेती से किसान भाई आराम से करोड़ रुपये तक का मुनाफा कमा सकता है।

महोगनी पेड़ों की खेती कैसे करें?

महोगनी के पेड़ों की खेती उस जगह नहीं की जा सकती है, जहां तेज हवाएं चलती है। क्योंकि इन पेड़ों की जड़े कम गहरी होती है और इसके पेड़ लंबाई में 60 से 200 फीट तक होते हैं। भारत में इसकी खेती ऊंचे स्थानों छोड़कर कहीं भी की जा सकती है। किसानों को इसकी व्यापारिक खेती कम हवा वाले क्षेत्र में ही करना चाहिए। इसकी खेती किसी भी उपजाऊ मिट्टी, अच्छी जल निकासी और सामान्य पीएच वाली भूमि पर आसानी से की जा सकती है। किसान महोगनी के पेड़ों की खेती के लिए जल भराव वाली भूमि एवं पथरीली भूमि का चयन न करें। महोगनी के पेड़ों को उचित जलवायु व तापमान की आवश्यकता होती है। इसके पेड़ उष्णकटिबंधीय जलवायु के होते हैं। इसके पेड़ों को अच्छे से विकास करने के लिए सर्दियों में 15 और गर्मियों में 35 डिग्री तापमान की आवश्यकता होती है। अधिक वर्षा इसके पेड़ों के लिए सही नहीं होती है। क्योंकि इनकी जड़े ज्यादा गहराई में नहीं होती है। 

महोगनी के पौधों को लगाने का सही समय 

महोगनी की खेती के लिए इसके पौधों की रोपाई खेतों में जून एवं जुलाई के महीने में की जाती है। क्योंकि यह समय मानसून का होता है। इसके पौधों की व्यापारिक खेती के लिए इस समय को ज्यादा उपयुक्त माना जाता है। मानसून के दौरान पौधों को विकास करने के लिए सही तापमान और मौसम मिल जाता है। इसके पौधों की खेतों में रोपाई करने के लिए सबसे पहले खेत में एक महीना पहले 4 से 6 फीट की दूरी रखते हुए 2 फीट चौड़े और 1 फीट गहरे गढ्ढे बना लें। इन तैयार सभी गढ्ढों के बीच पर्याप्त दूरी का विशेष ध्यान रखें। तैयार सभी गढ्ढो में जैविक खाद को मिट्टी में मिलाकर भर दें। इसके बाद इन गढ्ढो में महोगनी के पौधों की रोपाई करें। इसके बाद अच्छे से सिंचाई कर दें। रोपाई के लिए महोगनी के पौधों को आप किसी भी पंजीकृत सरकारी नर्सरी से खरीद सकते हैं। इसके अतिरिक्त इसके पौधों को नर्सरी में भी तैयार किया जा सकता है। लेकिन इसके पौधों की नर्सरी तैयार करने में अधिक समय व लागत लगती है। इसलिए महोगनी के पौधों को खरीद कर रोपाई करना ज्यादा सही होता है। 

महोगनी पौधों की सिंचाई 

इसके पौधों रोपाई मानसून के दौरान की जाती है। इस दौरान इसके पौधों को सिंचाई की भी अधिक जरूरत नहीं होती है। लेकिन गर्मियों के मौसम में इसके पौधों को 5 से 7 दिनों के पश्चात पानी देना चाहिए। इसके अलावा, सर्दियों के मौसम इसके पौधों को 15 से 20 दिनों के अंतराल में पानी देना चाहिए। इसके पौधे जैसे-जैसे बड़े होते हैं, पौधों को पानी की आवश्यकता भी कम होती चली जाती है। इसके पूरी तरह से विकसित पौधों को साल में करीब 5 से 7 सिंचाई की आवश्यकता होती है।

Leave a Comment