MP Gehu Panjiyan 2024: आज से शुरू होगा गेहूं का पंजीयन, Mp e uparjan portal से किसान कर सकते है अपना रजिस्ट्रेशन

MP Gehu Panjiyan 2023-24:- जैसे कि आप सभी जानते हैं कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता रहता है। ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सके। इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी रबी फसल का उचित दाम प्रदान करने के लिए एमपी गेहूं पंजीयन प्रक्रिया को आरंभ किया गया है।

MP Gehu Panjiyan 2024: आज से शुरू होगा गेहूं का पंजीयन, Mp e uparjan portal से किसान कर सकते है अपना रजिस्ट्रेशन
MP Gehu Panjiyan 2024: आज से शुरू होगा गेहूं का पंजीयन, Mp e uparjan portal से किसान कर सकते है अपना रजिस्ट्रेशन

इसके लिए सरकार द्वारा वर्ष 2023 में गेहूं की खरीद का भाव भी निर्धारित कर दिया गया है। जिसके लिए किसानों को अपनी फसल का उचित दाम प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। राज्य के किसानों को गेहूं की बिक्री के लिए 6 फरवरी से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आरंभ कर दिया गया है। ताकि जल्द से जल्द किसान अपनी फसल का उचित दाम प्राप्त करने के लिए पंजीयन कर सके। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से MP Gehu Panjiyan 2023 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

MP Gehu Panjiyan 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों से गेहूं की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए एमपी गेहूं पंजीयन की प्रक्रिया को आरंभ कर दिया गया है। जिसके लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 80 लाख टन गेहूं खरीदने की घोषणा की गई है। इसके अलावा सरकार द्वारा राज्य के 3480 केंद्रों पर पंजीयन की प्रक्रिया को चालू किया गया है। राज्य के किसान अपनी इच्छा अनुसार e Uparjan सुविधा के माध्यम से अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं। इसके लिए किसानों को 28 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके बाद रबी फसल की खरीद 25 मार्च के बाद से आरंभ हो जाएगी और 25 मई 2023 तक रबी फसल की खरीद की जाएगी। गेहूं बेचने वाले किसानों को फसल बेचने के बाद डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में धनराशि भेज दी जाएगी।

मध्य प्रदेश गेहूं पंजीयन 2023 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नामMP Gehu Panjiyan  
शुरू की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा  
पोर्टल का नामएमपी ई उपार्जन  
लाभार्थी  राज्य के किसान
उद्देश्य  समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल को बेचने की सुविधा प्रदान करना
पंजीयन प्रक्रिया जारी रहेगी  28 फरवरी 2023 तक
राज्य  मध्य प्रदेश
पंजीयन प्रक्रिया  ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट  https://mpeuparjan.nic.in/

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित गेहूं के दाम

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा रबी की प्रमुख फसल गेहूं के लिए समर्थन मूल्य पर 2023 में गेहूं के दाम निर्धारित कर दिए गए हैं। इस वर्ष 2023 में शासन द्वारा गेहूं के न्यूनतम दाम 2125 रुपए क्विंटल का भाव निर्धारित किया गया है। गेहूं के समर्थन मूल्य में पिछले साल के मुकाबले इस साल 110 रुपए की वृद्धि की गई है। सरकार द्वारा गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य को पिछले साल 2015 रुपए से बढ़ाकर 2023-24 के लिए 2125 रुपए का किया गया है। मध्य प्रदेश के किसान अपनी गेहूं की फसल को बेचने के लिए ऑनलाइन किओस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे की सहायता से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

किसान कहां करवाएं MP Gehu Panjiyan 2023-24

किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने हेतु पंजीयन करने में किसी प्रकार की सुविधा ना हो इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। राज्य के किसान अलग-अलग तरीके से गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। किसान अपने रबी गेहूं फसल बेचने के लिए प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में जाकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। राज्य के जो भी इच्छुक किसान विपरण वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की बिक्री हेतु पंजीयन करना चाहते हैं। माय किसान ऐप के माध्यम से भी किसानों द्वारा मुफ्त पंजीकरण किया जा सकता है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए अलग-अलग स्थानों पर सुविधा केंद्र भी खोले गए हैं। इसके अलावा किसान ग्राम पंचायत कार्यालय में, जनपद पंचायत कार्यालय में, तहसील कार्यालय में एवं सुविधा केंद्र पर जाकर निशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं।

मध्य प्रदेश गेहूं पंजीयन के लिए पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

  • मध्य प्रदेश गेहूं पंजीयन का लाभ केवल मध्य प्रदेश के किसानों को ही मिलेगा।
  • मध्य प्रदेश किसानों को उचित मूल्य पर फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करना होगा।
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पंजीयन करने के लिए बोय गए खेत के खसरा नंबर की ऋण पुस्तिका

E Uparjan Portal पर MP Gehu Panjiyan 2023 ऑनलाइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश की ई उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
MP Gehu Panjiyan  
  • होम पेज पर आपको अन्य उपयोगकर्ता के सेक्शन में पंजीयन केंद्र किओस्क के लिए पंजीकरण (रबी 2023) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
MP Gehu Panjiyan  
  • आपको इस पेज पर आवश्यक सूचना ध्यानपूर्वक पढ़ कर किओस्क पंजीयन निर्धारण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने रबी 2023-24 पंजीयन केंद्र के लिए फॉर्म खुल जाएगा।
MP Gehu Panjiyan  
  • अब आपको शाम में मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको  Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। जिसे आपको OTP बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आप को सुरक्षित करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी एमपी गेहूं पंजीयन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Leave a Comment