Top Wheat Varieties: इस साल गेहूं की इन किस्म ने दी सबसे ज्यादा पैदावार, जानिए क्या है इनकी असली खासियत।

Top Wheat Varieties: नमस्कार किसान साथियों आप सभी को पता होगा कि भारत देश में हर राज्य में गेहूं की कटाई हो चुकी है, लेकिन जब गेहूं के कटाई होने के बाद गेहूं को मशीन के द्वारा निकाला गया तो कुछ ऐसी किस्म है गेहूं की, जो सबसे ज्यादा उन्होंने पैदावार दी है तो आईए जानते हैं कौन-कौन से वह किस्म है जिन्होंने 2024 के अंदर सबसे ज्यादा पैदावार दी है और इसकी खासियत क्या-क्या है इस आर्टिकल में हम जानते हैं ।

Top Wheat Varieties
Top Wheat Varieties

किसान साथियों अगर आपने अभी तक हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया हो तो आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को जरूर ज्वाइन कर लीजिए हम अपने व्हाट्सएप ग्रुप में मंडी भाव, सरकारी समाचार, कृषि समाचार, सारी जानकारियां देते हैं तो आईए जानते हैं कि कौन-कौन सी गेहूं की वह किस्म है जिन्होंने सबसे ज्यादा पैदावार दी है ।

यह भी जरूर पड़े

सरकार दे रही है हैप्पी सीडर पर 120000 रुपए की सब्सिडी, यहां से करें ऑनलाइन आवेदन

किसान साथियों भारत में गेहूं की फसल रबी की प्रमुख फसलों में से एक है, अच्छी पैदावार के लिए किस बहुत सारी तरह-तरह की किस्म की बुवाई करते हैं, लेकिन कई किसान भाई ऐसे भी हैं, जो सालों में एक ही किस्म की बुवाई कर रही है। ऐसे में आज हम आपको नीमच मंडी भाव के इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे, कि रबी सीजन 2023 और 2024 में कौन-कौन सी गेहूं की टॉप 3 किस्म सबसे ज्यादा चर्चा में रही है और उन्होंने पैदावार कितनी दी थी? तो आईए जानते हैं कौन सी है वह टॉप 3 तीन किस्म एवं उनकी क्या है खासियत?

1. जीडब्ल्यू 513 गेंहू किस्म (GW 513 Wheat Variety)

गुजरात के केन्द्र से पूर्व में जारी गेंहू किस्म Top Wheat Varieties जीडब्ल्यू 322 ने अपनी उच्च उत्पादन क्षमता के कारण खाने वाले गेंहू के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा नाम व भारी लोकप्रियता प्राप्त की है। गेंहू 513 किस्म चपाती एवं बिस्किट के लिए उपर्युक्त है। इसकी सेडिमेटेशन वेल्यू लगभग (41) है जो कि श्रेष्ठ चपाती गुणवत्ता की पुष्टी करती है।

इस किस्म की ऊँचाई कम लगभग 78 से 90 से.मी. है व टिलरिंग या कुचे काफी अधिक है तथा इस किस्म की काड़ी (स्ट्रा) कड़क होने से आड़ा पड़ने (लॉजिंग) की समस्या नहीं देखी गई है। इस किस्म का अंकुरण व टिलरिंग अधिक होने से बीज भी कम लगता है। वही, इस किस्म की उत्पादन क्षमता 85 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। क्षेत्र व परिस्थिति अनुसार इसकी पकने की अवधि 105 से 117 दिवस है।

इस वर्ष उत्पादन :- किसानों के मुताबिक ये एक नई किस्म Top Wheat Varieties है। इसलिए कुछ किसानों ने इसे ट्रायल के तौर पर लगाया। इस वर्ष इसका उत्पादन लगभग 14-15 क्विंटल प्रति बीघा निकला।

2. गेंहू किस्म 1650 – पूसा ओजस्वी (Wheat variety 1650 Pusa Ojasvi)

गेंहू किस्म 1650 – पूसा ओजस्वी को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के इंदौर स्थित क्षेत्रीय गेहूं अनुसंधान केंद्र द्वारा विकसित किया गया है। ये किस्म मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान के कोटा, उदयपुर और उत्तर प्रदेश के झांसी संभाग के लिए कृषि वैज्ञानिकों द्वारा अनुशंसित की गई है। गेंहू की ये किस्म चपाती के लिए उपर्युक्त है।

इस किस्म Top Wheat Varieties की खासियत की बात करें तो, इसकी हाइट मीडियम सामान्य होने के कारण बारिश एवं हवा के दौरान गिरने की समस्या नहीं रहेगी। मोटे तने और कम लंबाई के कारण फसलें जमीन पर नहीं लेटेंगी और खूब पैदावार होगी। इसके अलावा इसकी प्रमुख खासियत विशेषता यह है ही इसकी बाली में 70 से 80 दाने रहते हैं एक रो में चार दाने रहेंगे। अधिक सिंचाई वाले क्षेत्र में नवंबर माह में बोई जाएगी। औसत उत्पादन 75 से 80 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रहेगा। ये 115 से 120 दिन में फसल पक जाएगी। : Top Wheat Varieties

इस वर्ष उत्पादन :- गेंहू की ये किस्म पिछले साल ही रिलीज की गई है और किसानों के बीच काफी चर्चा में है। इसका उत्पादन अन्य किस्मों के मुकाबले कही ज्यादा पाया गया। वर्ष 2023-24 में इसका उत्पादन 17 क्विंटल बीघा तक मिला।

3. डीबीडब्ल्यू 303 कारण वैष्णवी गेंहू किस्म (DBW 303 Karan Vaishnavi Wheat Variety)

Top Wheat Varieties | गेंहू की इस DBW 303 “करण वैष्णवी” किस्म को भारतीय जौ एवं अनुसंधान संस्थान करनाल द्वारा विकसित की गई है। इस किस्म को 2021 मे अधिसूचित किया है। भारत के उत्तर पश्चिमी मैदानी क्षेत्र के सिंचित क्षेत्र के लिए अनुशंसित की गई है। इस किस्म के गेहूं से बनी रोटियां भी बहुत स्वादिष्ट व सेहतमंद मानी जाती हैं।

इस किस्म की यह खासियत है की इसकी खेती कर अगले साल के लिए अपना बीज तैयार कर सकते हैं। गेहूं की डीबीडब्ल्यू 303 किस्म की फसल 145 – 156 दिन में पूरी तरह पककर तैयार हो जाती है। लगभग 70 से 80 दिनों के आसपास पौधे में बाली आ जाती है। करण वैष्णवी डीबीडब्ल्यू 303 किस्म से औसत पैदावार 81.2 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तथा अधिकतम पैदावार 97.4 क्विंटल हेक्टेयर तक प्राप्त कर सकते है। : Top Wheat Varieties

इस वर्ष उत्पादन :- किसानों के अनुसार इस किस्म ने 15 क्विंटल प्रति बीघा तक उत्पादन दिया। : Top Wheat Varieties

ये किस्में भी रही चर्चा में

Top Wheat Varieties | बता दें की गेंहू किस्म 1650, DBW 303 एवं GW 513 के अलावा कुछ ओर ऐसी किस्में है, जो रबी सीजन 2023-24 में चर्चा में रही। इन किस्मों में MACS 6768 किस्म, 8850 किस्म, CG 1036 किस्म, पूसा बीट 8777 गेंहू किस्म शामिल है। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगे तो, इसे शेयर जरूर करें। ताकि अन्य किसानों को इसकी जानकारी हो सके।

Leave a Comment